रायबरेली (एनपीआर नेटवर्क)। भदोखर थाना क्षेत्र के बेला गुसीसी गांव में सोमवार देर रात एक युवती के कथित अपहरण की सूचना से हड़कंप मच गया। युवती के परिजनों को अपहरणकर्ता द्वारा भेजी गई एक तस्वीर ने सनसनी फैला दी, जिसमें युवती कुर्सी से बंधी हुई दिखाई दे रही है। इसके साथ ही युवती की मां को भेजे गए मैसेज में धमकी दी गई— “बेटी को बचा सकती हो तो बचा लो, नहीं तो कल नदी में मिलेगी लाश।”पीड़िता के पिता सिविल कोर्ट में अधिवक्ता हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। युवती की बरामदगी के लिए कई टीमें गठित कर दी गई हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर युवती को सुरक्षित बरामद कर लिया जाएगा।
“बेटी को बचा सकती हो तो बचा लो, नहीं तो कल नदी में मिलेगी लाश।”
