पहली बार STF से होगी निगरानी! रायबरेली में यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर बड़ा कदम

लखनऊ। रायबरेली में यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। जनपद में कुल 107 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां इस वर्ष करीब 70 हजार परीक्षार्थी यूपी बोर्ड की परीक्षा में शामिल होंगे। नकलविहीन और शांतिपूर्ण परीक्षा सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) संजीव कुमार सिंह ने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है।डीआईओएस द्वारा भेजे गए पत्र में परीक्षा केंद्रों की निगरानी एसटीएफ और एलआईयू से कराए जाने का अनुरोध किया गया है। पत्र के अनुसार, 107 परीक्षा केंद्रों में से 28 केंद्र संवेदनशील श्रेणी में रखे गए हैं, जहां अतिरिक्त सतर्कता की आवश्यकता है।बताया जा रहा है कि पहली बार रायबरेली में परीक्षा केंद्रों की निगरानी एसटीएफ से करवाए जाने की मांग की गई है, जिससे नकल माफियाओं पर सख्ती से अंकुश लगाया जा सके। डीआईओएस संजीव कुमार सिंह का यह पत्र सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासनिक हलकों में भी हलचल तेज हो गई है।प्रशासन का स्पष्ट संदेश है कि यूपी बोर्ड परीक्षा में किसी भी तरह की नकल या अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial