रायबरेली (यूपी)। सनातन सेना रायबरेली के जिलाध्यक्ष पंकज सिंह के नेतृत्व में रविवार को देश एवं वीर शहीदों के सम्मान में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में सनातन सेना के पदाधिकारी एवं सनातनी समाज के लोग हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के उत्साह के साथ शामिल हुए।
तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता और वीर शहीदों के सम्मान में लगाए गए देशभक्ति के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। इस दौरान लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सम्मान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए वीर शहीदों के अमर बलिदान को नमन किया।
कार्यक्रम में सनातन सेना प्रमुख वृजेन्द्र सिंह फौजी, संस्थापक अखंड प्रताप सिंह, प्रदेश प्रभारी हिमांशु धर पांडेय, जिला महासचिव रायबरेली अविनाश प्रताप सिंह, तहसील अध्यक्ष सलोन ब्लॉक राजवीर सिंह समेत संगठन के पदाधिकारी एवं सैकड़ों सनातनी भाई मौजूद रहे।
सनातन सेना रायबरेली के पदाधिकारियों ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों के बलिदान को सदैव स्मरण रखना प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य है। यात्रा के माध्यम से राष्ट्रप्रेम, एकता और शहीदों के प्रति सम्मान का संदेश दिया गया।
देश एवं वीर शहीदों के सम्मान में निकली भव्य तिरंगा यात्रा
