डलमऊ में शान से फहराया तिरंगा, नगर पंचायत कार्यालय में हुआ भव्य आयोजन
डलमऊ (रायबरेली)। नगर पंचायत डलमऊ कार्यालय परिसर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य रूप से तिरंगा ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत डलमऊ के अध्यक्ष पंडित बृजेश दत्त गौड़ ने की। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन किया गया, जिससे पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया।इस अवसर पर अध्यक्ष पंडित बृजेश दत्त गौड़ ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा हमारी आन-बान-शान का प्रतीक है और देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत बनाए रखने का संदेश देता है। उन्होंने सभी से देश के विकास में अपनी जिम्मेदारी निभाने और संविधान के मूल्यों का पालन करने की अपील की।कार्यक्रम में नगर पंचायत डलमऊ अध्यक्ष प्रतिनिधि शुभम गौड़, लिपिक सोहराब अली, आशीष श्रीवास्तव, सतीश जायसवाल, मिंटू तिवारी, कामरान हुसैन, मन्ना त्रिपाठी, सनी निषाद, नीरज यादव, अनंत श्रीवास्तव, सागर द्विवेदी, उमा देवी, पंकज जायसवाल, बबलू पांडे, हरिश्चन्द्र तिवारी, सोनू मिश्र, शकील अहमद, फिरोज आलम, सतीश जायसवाल, मेराज अली, विक्रम सोनकर सहित नगर पंचायत के कर्मचारी, जनप्रतिनिधि व अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
