डलमऊ (रायबरेली।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के रायबरेली आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। इसी क्रम में डलमऊ द्वितीय क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी डॉ. रहमान भी अपने समर्थकों और साथियों के साथ रायबरेली के जीआईसी मैदान पहुंचे।डॉ. रहमान के साथ बड़ी संख्या में समर्थक कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और अखिलेश यादव को सुनने के लिए सभा में शामिल हुए। समर्थकों के पहुंचने से क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी भी दिखाई दी। डॉ. रहमान ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के विचारों और उनके संबोधन को सुनने के लिए वह अपने साथियों के साथ कार्यक्रम में पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि रायबरेली की जनता और समाजवादी कार्यकर्ताओं में कार्यक्रम को लेकर उत्साह है। जीआईसी मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी के समर्थन में नारे लगाए और अखिलेश यादव के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना। डॉ. रहमान की मौजूदगी और उनके साथ पहुंचे समर्थकों को डलमऊ द्वितीय क्षेत्र में उनकी सक्रियता के रूप में देखा जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने क्षेत्र के लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी की।
डलमऊ द्वितीय से जिला पंचायत सदस्य पद के दावेदार डॉ. रहमान समर्थकों संग पहुंचे जीआईसी मैदान
