डलमऊ: तेज रफ्तार डंफ़र की टक्कर से पिता–पुत्र की मौत, चार लोग गंभीर घायल

डलमऊ (रायबरेली)। चोदहमील पेट्रोल पंप के पास सोमवार समय लगभग 6 बजे एक तेज रफ्तार डंफ़र ने दो मोटरसाइकिलों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सराय दिलावर निवासी आशिक पुत्र पीर गुलाम और उनका पुत्र आरशम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में शाहीन पत्नी आशिक, अरीबा बानो पुत्री आशिक, तथा दूसरी बाइक सवार नीरज कुमार और राजकुमार निवासी खरगपुर कुर्मियाना शामिल हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी गिरजा शंकर त्रिपाठी और कोतवाल श्याम कुमार पाल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने डंफर को कब्जे में लेकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial