डलमऊ (रायबरेली)। श्री फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं समाजसेवी मनोज द्विवेदी और सुधा द्विवेदी ने अपनी पुत्री गीतिका द्विवेदी के जन्मदिन के अवसर पर डलमऊ में विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए। इस मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीजों को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई।साथ ही महाराणा प्रताप महिला महाविद्यालय में वृद्ध आश्रम में रह रही महिलाओं को अंग वस्त्र और फल देकर सम्मानित किया गया। डलमऊ नगर के विभिन्न वार्डों में बच्चों को भी उपहार वितरित किए गए, जिससे उनके चेहरे पर खुशी और मुस्कान देखी गई।इस अवसर पर श्री फाउंडेशन के नगर अध्यक्ष पिंटू तिवारी, सूरजपाल ठाकुर, युवराज सिंह, अभिषेक द्विवेदी, शिवाकांत सोनकर समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम ने समाज सेवा और मानवता के प्रति फाउंडेशन की प्रतिबद्धता को एक बार फिर उजागर किया।
जन्मदिन को बनाया सेवा का पर्व: गीतिका द्विवेदी के नाम पर डलमऊ में खुशियों का बाढ़
