ग्राम प्रधान व उसके पिता ने एसआईआर फॉर्म फाड़े, दो गिरफ्तार

रायबरेली। थाना सलोन क्षेत्र के ग्राम पूरे अहिरन मोहद्दीनगर पाल्हीपुर में गुरुवार को एसआईआर (SIR) फॉर्म भरने के दौरान सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने का मामला सामने आया। क्षेत्रीय लेखपाल व बीएलओ गांव में आमजन के फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी कर रहे थे। इसी दौरान ग्राम प्रधान दीपक यादव पुत्र कृष्णा यादव अपने पिता कृष्णा यादव पुत्र नोखई के साथ मौके पर पहुंचे और सरकारी कर्मचारियों से अभद्रता करते हुए भरे हुए प्रपत्रों को फाड़ दिया। सरकारी कार्य में बाधा डालने की घटना पर लेखपाल व बीएलओ ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना सलोन में मु0अ0सं0 500/25 धारा 121(1)/132/115(2)/352/351(3)/241 वीएनएस तथा 3(1) द, ध एससी/एसटी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया।थाना सलोन पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए नामजद ग्राम प्रधान दीपक यादव और उसके पिता कृष्णा यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की तैयारी की है। पुलिस ने बताया कि मौके पर कानून-व्यवस्था सामान्य है।प्रशासन ने जनता से अपील की है कि एसआईआर फॉर्म भरने की प्रक्रिया में सहयोग करें। किसी भी व्यक्ति द्वारा बाधा उत्पन्न करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial