ऊंचाहार: शादी में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, पुलिस हुई निष्क्रिय

रायबरेली (एनपीआर नेटवर्क)। ऊंचाहार के एक शादी समारोह में की गई हर्ष फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो दो दिन पुराना है, जिसे अब किसी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर अपलोड कर दिया, जिसके बाद यह तेजी से लोगों के बीच फैल गया।वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बारात के दौरान कुछ युवक खुलेआम हथियार से फायरिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, आसपास मौजूद लोग बिना किसी भय के नाचते-गाते दिखाई दे रहे हैं। समारोह में की गई इस लापरवाही को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी भी देखी जा रही है। उनका कहना है कि शादी जैसे पवित्र अवसर पर इस तरह की हरकतें किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती थीं, वही इस मामले पर पुलिस की भूमिका निष्क्रिय दिख रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial