डलमऊ (रायबरेली)।डलमऊ तहसील क्षेत्र के कनहा गांव स्थित बड़ी मस्जिद में रमजान के पाक महीने में पढ़ी जाने वाली तरावीह की नमाज देर रात मुकम्मल हो गई। इस मौके पर गांव और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में नमाजी मस्जिद में एकत्र हुए और पूरे महीने बड़ी अकीदत व श्रद्धा के साथ तरावीह की नमाज अदा की।मस्जिद में तरावीह के दौरान हाफिज रिज़वान ने पूरे रमजान माह में नमाजियों को कुरआन शरीफ सुनाया। तरावीह के मुकम्मल होने पर नमाजियों ने अल्लाह का शुक्र अदा किया और मुल्क में अमन, शांति व भाईचारे की दुआ मांगी। इस मौके पर मस्जिद परिसर में दीनी माहौल बना रहा और लोगों ने पूरे अकीदत के साथ कुरआन पाक की तिलावत सुनी।गांव के बुजुर्गों और युवाओं ने बताया कि हर साल रमजान के महीने में बड़ी मस्जिद में तरावीह का विशेष आयोजन होता है, जिसमें गांव के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। तरावीह के मुकम्मल होने पर नमाजियों ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दी और रमजान के बाकी दिनों में भी इबादत जारी रखने का संकल्प लिया।इस अवसर पर मस्जिद कमेटी के सदस्य व बड़ी संख्या में नमाजी मौजूद रहे।
इबादत का खूबसूरत नज़ारा: कनहा गांव की मस्जिद में तरावीह पूरी, नमाजियों ने मांगी दुआ
