अल्बानिया ने दुनिया को हैरान कर देने वाला प्रयोग किया है। यहां की पहली आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मंत्री ‘डिएला’ एक बार फिर चर्चा में है। अल्बानिया के प्रधानमंत्री एडी रामा ने मजाकिया लहजे में घोषणा की कि AI मंत्री डिएला ‘प्रेग्नेंट’ है और वह 83 डिजिटल बच्चों को जन्म देने वाली है। ये 83 बच्चे दरअसल डिजिटल असिस्टेंट होंगे, जो सत्तारूढ़ सोशलिस्ट पार्टी के 83 सांसदों की मदद करेंगे।ये AI असिस्टेंट संसद की बैठकों का रिकॉर्ड रखेंगे, सांसदों को उनकी अनुपस्थिति की सूचना देंगे और जरूरत पड़ने पर जवाब या सुझाव भी देंगे, जिससे संसदीय कामकाज अधिक तेज और प्रभावी होगा।हालांकि इसी बीच डिएला को विकसित करने वाली नेशनल इंफॉर्मेशन एजेंसी के दो शीर्ष अधिकारी भ्रष्टाचार के आरोपों में हाउस अरेस्ट में हैं, जिससे सरकार की भ्रष्टाचार विरोधी नीति पर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रधानमंत्री रामा ने कहा है कि जांच पूरी होने तक कोई टिप्पणी नहीं की
अल्बानिया की AI मंत्री ‘डिएला’ बनी सुर्खियों का कारण, 83 डिजिटल बच्चों का ऐलान
