सऊदी अरब में बड़ा सड़क हादसा, उमरा करने गए 42 भारतीयों की मौत

नेशनल डेस्क : सऊदी अरब में सोमवार (17 नवंबर 2025) देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। मक्का से मदीना जा रही एक यात्री बस डीज़ल टैंकर से टकरा गई, जिसमें 42 भारतीय उमरा तीर्थयात्रियों की मौत होने की पुष्टि हुई है।

यह हादसा भारतीय समयानुसार रात करीब 1:30 बजे मुफ़रीहाट क्षेत्र में हुआ। बस में मौजूद सभी यात्री हैदराबाद के निवासी बताए जा रहे हैं। बस में महिलाएँ, बच्चे और पुरुष सवार थे, जिनमें से कई हादसे के समय सो रहे थे।

दुर्घटना इतनी भीषण थी कि अधिकांश यात्रियों को कुछ समझने का मौका भी नहीं मिला। सभी यात्री उमरा पूरा करने के बाद मदीना में ज़ियारत के लिए जा रहे थे।

स्थानीय प्रशासन के अनुसार, अभी भी हताहतों की अंतिम संख्या और बचे हुए यात्रियों की स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। घटना स्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial