लालगंज में समाजसेवा की मिसाल बने सोनू उर्फ दीपक यादव, गांव-गांव पहुंचकर बांटा भरोसा

डलमऊ रायबरेली। डलमऊ कोतवाली के क्षेत्र के बेलहनी गांव के रहने वाले लालगंज के जिला पंचायत सदस्य तृतीय क्षेत्र से प्रत्याशी व प्रख्यात समाजसेवी सोनू उर्फ दीपक यादव लगातार क्षेत्र में जनसेवा का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने रजऊ का पुरवा, दुर्जन का पुरवा, बेलहनी, चांदा टीकर और भुरकुसपुर गांवों में पहुंचकर लोगों से आत्मीय संवाद किया और उनके सुख-दुख में सहभागी बने। सोनू यादव केवल चुनावी औपचारिकता तक सीमित नहीं, बल्कि वर्षों से जमीन से जुड़कर समाजसेवा कर रहे हैं। जरूरतमंद परिवारों की मदद, युवाओं को मार्गदर्शन, बुजुर्गों का सम्मान और महिलाओं की समस्याओं पर संवेदनशीलता—यही उनकी कार्यशैली की पहचान बन चुकी है। ग्रामीणों का कहना है कि संकट के समय सोनू यादव हमेशा सबसे पहले खड़े नजर आते हैं।उन्होंने कहा कि समाजसेवा ही उनका धर्म है और जनप्रतिनिधि बनना सेवा के इस संकल्प को और मजबूती देगा। गांवों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पानी और रोजगार के क्षेत्र में ठोस कार्य किए जाएंगे। जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों ने उन्हें भरपूर समर्थन और आशीर्वाद दिया, जिससे क्षेत्र में सकारात्मक माहौल देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial