रायबरेली: स्कूल के बच्चों ने दिखाई मानवता—सड़क हादसे में घायल मजदूर को पहुंचाया अस्पताल

रायबरेल। बेलीगंज मोहल्ले में स्थित कंपोजिट विद्यालय के छात्रों ने मानवीयता की अनूठी मिसाल पेश की। जानकारी के अनुसार, स्कूल गेट के ठीक सामने एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने मजदूरी पर जा रहे युवक को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।हादसे में घायल हुए मजदूर को मौके पर तड़पता देख कंपोजिट स्कूल बेलीगंज के छात्रों ने तुरंत मदद के लिए आगे बढ़कर ना सिर्फ उसे सड़क किनारे सुरक्षित स्थान पर लिटाया बल्कि वहां से गुजर रहे लोगों से 112 और 108 पर कॉल करवाकर मेडिकल सहायता भी बुलवाई। बच्चों की तत्परता के चलते घायल को तुरंत अस्पताल भेजा जा सका।स्कूली बच्चों द्वारा दिखाई गई इस संवेदनशीलता और मानवता की सभी ओर सराहना हो रही है। लोग बच्चों की जागरूकता और साहस की प्रशंसा कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial