यूपी एसआई में चयनित तीन युवाओं का सम्मान; मौलाना बिलाल नदवी बोले— ‘शिक्षा और मेहनत ही सफलता की कुंजी’

लालगंज (रायबरेली)।

​कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी मौलाना बिलाल नदवी की पहल पर लालगंज क्षेत्र के बहाई गांव स्थित बिलाल मार्केट में एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक (UP SI) पद पर चयनित क्षेत्र के तीन प्रतिभावान युवाओं—मोहम्मद सैफ, अलबशर अयूब और अब्दुल कादिर—की शानदार सफलता के उपलक्ष्य में आयोजित हुआ।

​समारोह के दौरान मुख्य अतिथि मौलाना बिलाल नदवी व उपस्थित गणमान्य लोगों ने चयनित अभ्यर्थियों एवं उनके परिजनों का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया तथा मिठाई खिलाकर उनकी इस उपलब्धि की खुशी साझा की।

​’शिक्षा, अनुशासन और निरंतर मेहनत से हर लक्ष्य संभव’

​समारोह को संबोधित करते हुए मौलाना बिलाल नदवी ने कहा कि समाज के होनहार युवाओं की यह उपलब्धि पूरे लालगंज क्षेत्र के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। उन्होंने युवाओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा:

“शिक्षा, अनुशासन और निरंतर मेहनत ही सफलता की असली कुंजी है। सही दिशा में किए गए प्रयासों से किसी भी बड़े लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। चयनित युवाओं को अपनी इस सफलता का उपयोग समाज और देश की निस्वार्थ सेवा में करना चाहिए तथा अन्य छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत बनना चाहिए।”

​उन्होंने आगे कहा कि गांव व क्षेत्र की प्रतिभाओं का सम्मान करना पूरे समाज का मनोबल बढ़ाने वाला कार्य है, और इस तरह के उत्साहवर्धक कार्यक्रम भविष्य में भी लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे।

​क्षेत्र के गणमान्य नागरिक रहे मौजूद

​इस गरिमामय कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। उपस्थित प्रमुख लोगों में इत्तेदार हुसैन, दिलावर हुसैन, अब्दुल काफी, बादशाह बेग, मोहम्मद नफीस, फिरोज आलम, परवेज खान, सरवर खान, मोहम्मद शिबू (बीडीसी), वजीर बेग, अब्दुल खालिद, मौलाना अफजाल नदवी, मौलाना सारीक, मोहम्मद हसीब तथा इरफान हुसैन शामिल रहे।

न्यूजप्लस रिपोर्ट (News Plus Report)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial