डलमऊ रायबरेली। शनिवार को गुरुकुल शिक्षा निकेतन में वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर जवानों को काली पट्टी बांधकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को नमन किया।इसके बाद छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। किसी छात्र ने ओजस्वी भाषण देकर सभी को प्रेरित किया तो किसी ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का दिल जीत लिया। वहीं नाटक के माध्यम से भी बच्चों ने सामाजिक संदेश देते हुए कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।कार्यक्रम को देखने के लिए बड़ी संख्या में अभिभावक एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया और दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया।इस अवसर पर प्रधानाचार्य आकिब जावेद ने अपने संबोधन में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद प्रदान किया।कार्यक्रम में प्रबंधक रत्नेश कुमार, उपप्रधानाचार्य संजू यादव, सह अध्यापिकाएं समीना बेगम, पम्मी द्विवेदी, लुबना, अर्चना यादव, पूनम, सबिया, अनामिका, इरा त्रिपाठी, अंशिका, बुशरा सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
पहले श्रद्धांजलि, फिर रंगारंग धमाल: गुरुकुल शिक्षा निकेतन में सजा वार्षिकोत्सव का मंच
