नेशनल स्तर पर खेलकर परिषदीय विद्यालयों का नाम रोशन कर रहे बच्चे: डीएम

रायबरेली। बेसिक शिक्षा विभाग की दो दिवसीय जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ बुधवार को पुलिस लाइन मैदान में जिलाधिकारी हर्षिता माथुर और पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने किया। पहले दिन खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल, बैडमिंटन और कुश्ती की प्रतियोगिताएं संपन्न हुईं। डीएम हर्षिता माथुर ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों के बच्चे आज नेशनल स्तर तक पहुँचकर जिले का नाम चमका रहे हैं। उन्होंने शिक्षकों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि खेलों से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है और उनका सर्वांगीण विकास होता है। एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने बच्चों को जीत-हार से ऊपर उठकर खेल भावना के साथ प्रतिभाग करने की प्रेरणा दी। डीआईओएस संजीव सिंह और बीएसए राहुल सिंह ने बताया कि जनपद स्तर पर चयनित खिलाड़ी प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते हैं। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। पहले दिन कुश्ती, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल और बैडमिंटन में कई बालक–बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जीत हासिल की।प्रतियोगिता के सफल आयोजन में शिक्षक, प्रशिक्षक, स्काउट टीम सहित बड़ी संख्या में अधिकारी और शिक्षक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial