डलमऊ में नि:शुल्क नेत्र शिविर, 56 लोगों की जांच—9 मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित

डलमऊ (रायबरेली)।बुधवार को इंदिरा गांधी नेत्र चिकित्सालय राना नगर रायबरेली के सहयोग से डलमऊ ब्लॉक के सराय दिलावर मुराईबाग में नि:शुल्क नेत्र परीक्षण ऑपरेशन एवं चश्मा वितरण शिविर आयोजित किया गया। शिविर का आयोजन जिला पंचायत सदस्य डलमऊ तृतीय एवं एआईसीसी सदस्य वीरेन्द्र यादव एडवोकेट ने किया।सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक चले शिविर में 56 लोगों की आंखों की जांच की गई, जिनमें 9 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया, जबकि 8 लोगों को चश्मे वितरित किए गए। मरीजों को आई ड्रॉप भी दिया गया। शिविर में आयुष्मान कार्ड बनाए गए तथा दिव्यांग, वृद्धावस्था एवं विधवा पेंशन से संबंधित जानकारी देकर समस्याओं का निस्तारण कराया गया। इस दौरान आलोक कुमार यादव, पवन कुमार, शिव शंकर सोनकर, शिवेंद्र कुमार, विजय फौजी, जगदीश यादव, केएस यादव, पीयूष यादव, शुभम मुंशी, अरविंद शुक्ला, राजाराम, राम आधार, अखिलेश यादव, संजय कुमार, विपिन कुमार, तेजभान समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial