डलमऊ तहसील का एडीएम न्यायिक विशाल यादव ने किया औचक निरीक्षण, अभिलेखों की गहन जांच

डलमऊ (रायबरेली)।शनिवार को एडीएम न्यायिक विशाल यादव ने उपजिलाधिकारी सतेन्द्र सिंह, तहसीलदार मंजरी सिंह व‌ नायब तहसीलदार वीरेंद्र सिंह के साथ तहसील परिसर के समस्त पटलो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान राजस्व निरीक्षक कार्यालय में रखे जरुरी दस्तावेजो‌‌ का रख-रखाव सही पाया,वही दूसरी तरफ बीआरसी कार्यालय, खतौनी कक्ष, एसडीएम कार्यालय में कई अभिलोखो को गहनता से जांच की। एसडीएम कार्यालय में जन्म प्रमाण पत्र और मृत्यु प्रमाण पत्र के आ रहे आवेदनो‌ के सम्बन्ध में एसडीएम से जानकारी हासिल किया। एडीएम ने कहा कोई भी जरूरी दस्तावेज फाइलो से बाहर नही होना चाहिए, मुआयना दफ्तर के अंदर बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश वर्जित है। इस मौके पर एसडीएम सत्येंद्र सिंह, तहसीलदार मंजरी सिंह, नायब तहसीलदार वीरेंद्र सिंह,क्षेत्रीय लेखपाल, कानून गो‌ हरि प्रकाश त्रिवेदी सदर‌‌ लेखपाल हरिओम त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial