ठंड बढ़ी तो सक्रिय हुए अधिकारी: रायबरेली में CMO का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएँ दुरुस्त करने के निर्देश

रायबरेली।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) नवीन चंद्रा ने जिले के अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया। उनके साथ मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) डॉ. पुष्पेंद्र कुमार भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने इमरजेंसी वार्ड, ईएमओ कक्ष, परीक्षण कक्ष समेत कई महत्वपूर्ण यूनिटों का बारीकी से जायज़ा लिया। निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने सांस संबंधी समस्या और बुखार से पीड़ित मरीजों की स्थिति का स्वयं मूल्यांकन किया। बढ़ती ठंड को देखते हुए उन्होंने अस्पताल प्रशासन को विशेष सतर्कता बरतने और मरीजों को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। सीएमओ नवीन चंद्रा ने CMS को साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता, आपातकालीन सेवाएं सुचारू रखने और गंभीर रोगियों पर खास निगरानी रखने के स्पष्ट निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial