शिवगढ़ (रायबरेली)। शिवगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत चतुर खेड़ा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की कुएं में डूबने से मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब युवक ने घर के सामने स्थित कुएं में छलांग लगा दी। परिजनों ने बताया कि घटना अचानक हुई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया।घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से युवक को कुएं से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। थाना पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।
घर के सामने बने कुएं में कूदा युवक, दर्दनाक मौत से गांव में सनसनी
