रायबरेली। अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत डलमऊ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने गैंगस्टर अधिनियम के वांछित अभियुक्त सुलखान पहलवान को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ थाना डलमऊ में मुकदमा संख्या 302/2025 धारा 2/3 यू.पी. गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज था। अभियुक्त सुलखान पहलवान पुत्र अमलेश, निवासी आजाद नगर सुपासी, निकट बदरखा थाना अचलगंज, जनपद उन्नाव, पुलिस की निगरानी में लगातार फरार चल रहा था। आज पुलिस ने उसे थाना क्षेत्र से पकड़ा है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है और उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। स्थानीय पुलिस का कहना है कि अपराधियों पर सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
गैंगस्टर एक्ट का वांछित सुलखान पहलवान गिरफ्तार
