गदागंज में मिशन शक्ति की पहल, महिलाओं को मिला अधिकारों का ज्ञान

गदागंज (रायबरेली)।मिशन शक्ति फेस-5 के तहत महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से गदागंज थाना क्षेत्र के ग्राम मदरसा का पुरवा में चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के द्वितीय चरण में पुलिस टीम ने ग्रामीण महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं और टोल फ्री हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी।इस दौरान महिलाओं को 1090 (महिला हेल्पलाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 108 व 102 (एम्बुलेंस सेवा), 101 (फायर सेवा) और 1930 (साइबर क्राइम हेल्पलाइन) के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही मुख्यमंत्री सुमंगला योजना, सामूहिक विवाह योजना, वृद्धा पेंशन योजना जैसी सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर महिलाओं को इनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम में साइबर अपराधों से बचाव के तरीकों पर भी विशेष जोर दिया गया और बताया गया कि किसी भी संदिग्ध कॉल या ऑनलाइन धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें।इस मौके पर दरोगा मुकरीम, कांस्टेबल श्रीकांत, महिला कांस्टेबल कल्पना यादव व अनामिका मौजूद रहीं। थाना प्रभारी दयानंद तिवारी ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के तहत क्षेत्र के सभी गांवों में लगातार जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, जिससे महिलाओं को आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial