डलमऊ (रायबरेली)। डलमऊ क्षेत्र की एक महिला ने गांव के ही दो युवकों पर दुष्कर्म करने के प्रयास और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार यह घटना 3 जनवरी 2026 की बताई जा रही है।पीड़िता ने बताया कि उसकी बकरी की तबीयत खराब थी। इलाज के लिए पशु चिकित्सक को फोन कराने के उद्देश्य से वह गांव के ही अनुज और यश के पास गई थी। आरोप है कि इसी दौरान दोनों युवकों ने उसे जबरन पकड़ लिया और उसके साथ गलत नीयत से दुष्कर्म करने का प्रयास किया।महिला ने विरोध करते हुए एक युवक को थप्पड़ मारा और शोर मचाया। शोर सुनकर उसका भाई मौके पर पहुंचा और किसी तरह उसे छुड़ाया। आरोप है कि जाते समय दोनों युवकों ने धमकी दी कि यदि घटना के बारे में किसी को बताया तो जान से मार देंगे। इसके बाद पीड़िता को फोन कर भी धमकी देने का आरोप लगाया गया है।पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से करते हुए कार्रवाई की मांग की है। फ़िलहाल यूपी पुलिस ने कार्रवाई के लिए रायबरेली पुलिस को निर्देशित किया है।
एक चीख और बच गई जिंदगी: डलमऊ में महिला का सनसनीखेज आरोप
