रायबरेली। लंबे समय से लंबित जहानाबाद से गल्ला मंडी जाने वाले ओवरब्रिज के निर्माण कार्य की शुरुआत हो गई है। जिला अध्यक्ष मोहम्मद इमरान एडवोकेट ने बताया कि बीते लगभग छह महीनों से वे इस समस्या के समाधान के लिए जिलाधिकारी को लगातार पत्र लिखकर निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग कर रहे थे।उन्होंने बताया कि 3 नवंबर 2025 को व्यक्तिगत रूप से जिलाधिकारी से मुलाकात कर अवगत कराया गया था कि ओवरब्रिज बंद होने के कारण लोगों को अंडरग्राउंड सबवे से होकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। इस पर जिलाधिकारी ने शीघ्र निर्माण कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया था।इसके बाद 15 दिसंबर 2025 को मीडिया के सामने जिला अध्यक्ष ने बयान देकर समस्या को प्रमुखता से उठाया। उसी दिन लगभग एक घंटे के भीतर जिलाधिकारी द्वारा बयान जारी किया गया कि बजट स्वीकृत हो चुका है और निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराया जाएगा। अंततः 17 दिसंबर 2025 को जिलाधिकारी के निर्देश पर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य प्रारंभ करा दिया गया।निर्माण कार्य शुरू होने पर जिला अध्यक्ष मोहम्मद इमरान एडवोकेट ने जिलाधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जल्द ही ओवरब्रिज खुलने से क्षेत्रवासियों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी और दुर्घटनाओं की आशंका भी कम होगी।
जहानाबाद–गल्ला मंडी ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू, लोगों को मिलेगी राहत
