लखनऊ (एनपीआर नेटवर्क)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आधुनिक भारत के शिल्पकार और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि पर आज राजधानी लखनऊ के हजरतगंज स्थित पटेल पार्क में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का नाम आते ही प्रत्येक भारतवासी के मन में श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता का भाव स्वतः जागृत हो जाता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए सरदार पटेल का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।
मुख्यमंत्री योगी ने सरदार पटेल की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि, एकता के प्रतीक को किया नमन
