रायबरेली मुठभेड़: ₹5 लाख की छिनौती कांड में 24 घंटे में तीन बदमाश गिरफ्तार, एक घायल

रायबरेली (एनपीआर नेटवर्क)। मिल एरिया थाना क्षेत्र के अयोध्या मार्ग पर पुलिस ने ₹5 लाख की छिनैती कांड का खुलासा करते हुए 24 घंटे के भीतर तीन बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। चेकिंग के दौरान एक क्रेटा कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन बदमाशों ने गाड़ी भगा दी और पीछा करने पर पुलिस पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी गोलीबारी में एक बदमाश नसीम निवासी लीलापुर, प्रतापगढ़ के पैर में गोली लग गई।पुलिस ने नसीम समेत दो अन्य बदमाशों को दबोच लिया, जबकि अंधेरे का फायदा उठाकर दो आरोपी फरार हो गए। पकड़े गए बदमाशों से ₹26 हजार नकद, एक अवैध तमंचा और क्रेटा गाड़ी बरामद की गई है। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial