समाजवादी पार्टी के संस्थापक नेताजी मुलायम सिंह यादव की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम, लालगंज CHC में फल वितरण

लालगंज, रायबरेली।
समाजवादी पार्टी के संस्थापक, देश के पूर्व रक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं ‘पद्म विभूषण’ से सम्मानित श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव जी की जयंती पर रविवार को लालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी डॉ. रहमान की अगुवाई में अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए। इस अवसर पर उन्होंने नेताजी को भारतीय राजनीति की महानतम शख्सियत बताते हुए कहा कि मुलायम सिंह यादव ने हमेशा गरीब, किसान, मजदूर और वंचितों की आवाज को बुलंद किया। डॉ. रहमान ने कहा कि नेताजी की सरलता, संघर्षशील जीवन और जनता के प्रति समर्पण आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा है। समाजवादी विचारधारा के प्रति उनकी निष्ठा और जनकल्याणकारी कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। कार्यक्रम में अस्पताल स्टाफ, स्थानीय कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने भी नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। फल वितरण के दौरान मरीजों और उनके परिजनों ने इस पहल की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial