डलमऊ (रायबरेली)। भाजपा नेता विजय यादव मंगलवार को डलमऊ गंगा घाट पहुंचे, जहां शेरंदाजपुर मोहल्ला निवासी शंकर पंडा की पत्नी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की। विजय यादव ने परिवारजनों को हर संभव सहयोग का आश्वासन देते हुए दुख की इस घड़ी में धैर्य बनाए रखने की अपील की। मोहल्ले के कई लोग भी मौके पर मौजूद रहे और शंकर पंडा के परिवार को ढांढस बंधाया। इस पर कई लोग मौजूद रहे।
भाजपा नेता विजय यादव ने डलमऊ में शोक संतप्त परिवार को दी सांत्वना
