डलमऊ (रायबरेली)। पूर्व माध्यमिक विद्यालय चंद्रभूषणगंज में शनिवार को ब्लॉक स्तरीय खेलकूद एवं शैक्षिक प्रतियोगिता का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी नंदलाल रजक द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। प्रतियोगिता में न्याय पंचायत स्तरीय विजेता बच्चों एवं टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में ओवरऑल टीम चैंपियनशिप न्याय पंचायत भीरा गोविंदपुर तथा व्यक्तिगत ओवरऑल चैंपियनशिप मयंक, पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय अल्हौरा को प्राप्त हुई। प्राथमिक वर्ग में 50 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर दौड़, लंबी कूद, कबड्डी व खो-खो जबकि जूनियर वर्ग में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 600 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊँची कूद, कबड्डी, खो-खो, लोकगीत तथा लोकनृत्य जैसी प्रतिस्पर्धाएँ आयोजित की गईं। समापन समारोह में प्राथमिक शिक्षक संघ डलमऊ के अध्यक्ष योगेश सिंह ने कहा कि खेलकूद से बच्चों का शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। खंड शिक्षा अधिकारी नंदलाल रजक ने अपने उद्बोधन में खेलों को जीवन में महत्वपूर्ण बताते हुए सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों एवं कार्मिकों का आभार व्यक्त किया। इसके पश्चात विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ डलमऊ अध्यक्ष यादवेंद्र सिंह, जिला महामंत्री शैलेश यादव, ब्लॉक अध्यक्ष अनीता मौर्या, सोसायटी डायरेक्टर मिथलेश मौर्या, जिला उपाध्यक्ष सत्येश सिंह, पूर्व अध्यक्ष रामप्रसाद, कीर्तिमनोहर शुक्ल, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, जयकरन सिंह, इरफान खान, एआरपी राजेश, विकास शुक्ला, शिवबहादुर भारती, राकेश टंडन सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे। प्रतियोगिता को सफल बनाने में ब्लॉक व्यायाम शिक्षक मुन्ना लाल साहू, दुर्गेश मिश्रा तथा ब्लॉक के सभी खेल अनुदेशकों एवं बीआरसी कर्मियों का विशेष सहयोग रहा।
डलमऊ में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद एवं शैक्षिक प्रतियोगिता संपन्न
