स्वतंत्रता दिवस पर S.N.J.H. स्कूल जोहवा नटकी में धूमधाम: बच्चों ने निकाली भव्य प्रभात फेरी, समाजसेविका सुधा द्विवेदी का हुआ सम्मान

डलमऊ रायबरेली। स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर जोहवा नटकी गांव स्थित श्री नेहरू जूनियर हाई स्कूल (S.N.J.H. School) में देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान स्कूल के बच्चों ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया और गांव में एक भव्य प्रभात फेरी निकाली, जिसमें बच्चों के देशभक्ति के नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा।

​इस अवसर पर आयोजित मुख्य समारोह में सरेनी विधानसभा क्षेत्र की ‘श्री फाउंडेशन’ की संस्थापिका व प्रख्यात समाजसेविका सुधा द्विवेदी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। विद्यालय परिसर पहुँचने पर स्कूल स्टाफ एवं प्रबंधन समिति द्वारा उनका भव्य स्वागत व सम्मान किया गया।

​मुख्य अतिथि सुधा द्विवेदी ने ध्वजारोहण के पश्चात बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि देश का भविष्य इन नन्हे-मुन्नों के कंधों पर है। उन्होंने बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों की भूरि-भूरि प्रशंसा की और उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के शिक्षकों ने भी स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial