तेज रफ्तार और मोबाइल पर बातचीत बनी हादसे की वजह, दो डंपरों की भिड़ंत में बाल-बाल बचे चालक

डीह (रायबरेली)। परशदेपुर–अठेहा मार्ग पर निनावाँ गांव के पास बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। सड़क किनारे खड़े एक डंपर में पीछे से आ रहे दूसरे डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि खड़े डंपर का पिछला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया, जबकि दूसरे डंपर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।चमत्कारिक रूप से दोनों डंपरों में सवार ड्राइवर और क्लीनर बाल-बाल बच गए। उन्हें हल्की चोटें आईं और वे सुरक्षित बाहर निकल आए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।सूचना पर पहुंची डीह थाना पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्राथमिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार तथा सड़क किनारे खड़े वाहन की अनदेखी बताया जा रहा है। वहीं पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि पीछे से आ रहे डंपर का चालक मोबाइल फोन पर बात कर रहा था, जिससे वह वाहन पर नियंत्रण खो बैठा।दुर्घटना के चलते मार्ग पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई, जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद सुचारु कराया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial