रायबरेली। साल के पहले दिन सड़क सुरक्षा को लेकर जिलाधिकारी हर्षिता माथुर एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर के बचत भवन में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों व कर्मचारियों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।जिलाधिकारी ने कहा कि वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें, ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके। उन्होंने बताया कि 1 जनवरी से 31 जनवरी तक सड़क सुरक्षा माह मनाया जाएगा, जिसके तहत जिलेभर में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है।रिपोर्ट : मेराज अली 84710 62005
सड़क सुरक्षा की शपथ: साल के पहले दिन डीएम व एसपी ने दिखाई जागरूकता की राह
