डलमऊ रायबरेली। नए वर्ष के अवसर पर मुराईबाग में संचालित ऋषि कंप्यूटर इंस्टिट्यूट की ओर से प्रमाण पत्र वितरण एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन डलमऊ के एमजी मैरिज लॉन में किया गया। कार्यक्रम में ओ-लेवल, एडीसीए, डीसीए एवं ट्रिपल सी पाठ्यक्रमों में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके लगभग 150 प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ न्यू आदर्श इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राकेश कुमार यादव ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि ऋषि कंप्यूटर इंस्टिट्यूट द्वारा कस्बे और ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को उच्च स्तरीय कंप्यूटर शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है। आज के डिजिटल युग में कंप्यूटर शिक्षा समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और संस्थान इस दिशा में सराहनीय कार्य कर रहा है। संस्थान के निदेशक ऋषि प्रजापति ने प्रशिक्षार्थियों शिवानी गुप्ता, अनिल, अर्पिता, सुशील, तनुजा, कविता, नैन्शी, शालू, अनामिका, सौम्या, श्रेया, रिमझिम, शिवम सिंह, समर, वंदना, अजय, कमल, सुनील, पायल, नैतिक, अनुप्रिया, अमन, अंकित, सूरज मौर्य, कोमल, अतुल साहू, भावना, साक्षी, अजय, श्रेया एवं दीक्षित सहित अन्य विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर निदेशक ऋषि प्रजापति ने बताया कि संस्थान विगत कई वर्षों से ओ-लेवल, ट्रिपल सी, बीसीए, पीजीडीसीए एवं डीसीए जैसे महत्वपूर्ण पाठ्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन कर रहा है। अब तक हजारों विद्यार्थी यहां से प्रशिक्षण प्राप्त कर सरकारी एवं निजी संस्थानों में सेवाएं दे रहे हैं। तकनीकी शिक्षा युवाओं के भविष्य को संवारने का मजबूत माध्यम है, जिसमें अपार अवसर मौजूद हैं। कार्यक्रम में निरंजन सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष महेंद्र पटेल, सभासद राहुल यादव, जयप्रकाश, संतोष, तौफीफ, आशीष जायसवाल, राजेश शर्मा, अजीत, नेहा, सुरेश यादव सहित शिक्षक शिवांक, रत्नेश, प्रदीप तथा क्षेत्रीय पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया।
रिपोर्ट_मेराज_अली 8470062002
