रायबरेली। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के मनरेगा को निरस्त कर नया विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) विधेयक लाए जाने के फैसले के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने इसे मनरेगा को कमजोर करने और महात्मा गांधी का अपमान बताया।जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी के नेतृत्व में सभी विधानसभाओं के पदाधिकारी व कार्यकर्ता तिलक भवन से हाथी पार्क तक मार्च निकालकर नारेबाजी करते हुए पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से निर्णय वापस लेने की मांग की। पंकज तिवारी ने कहा कि यह आंदोलन पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर किया गया है और ग्रामीण गरीबों के रोजगार अधिकार की रक्षा के लिए कांग्रेस देशभर में विरोध दर्ज करा रही है।
मनरेगा समाप्त करने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, तिलक भवन से हाथी पार्क तक मार्च
